भाविप संस्कार शाखा का 43वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, नई टीम ने ली शपथ

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज में भारत विकास परिषद (भाविप) संस्कार शाखा का 43वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। नए सत्र 2026-27 के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में परिषद के उद्देश्यों, बीते वर्ष की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया, साथ ही बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Apr 23, 2026 - 22:32
 0
भाविप संस्कार शाखा का 43वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, नई टीम ने ली शपथ
भाविप संस्कार शाखा के अधिष्ठापन समारोह में मौजूद केन्द्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व डीजीसी बसंत गुप्ता आदि।

आगरा। भारत विकास परिषद (भाविप) संस्कार शाखा का 43वां अधिष्ठापन समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मुख्यवक्ता वृन्दावन के श्री राधारमण मंदिर के भागवताचार्य कार्तिक गोस्वामी, बीएन. ग्रुप चेयरमैन अजय अग्रवाल, समाजसेवी संतोष शर्मा और क्षेत्रीय व शाखा संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

समारोह में भाविप संस्कार शाखा के नवीन सत्र 2026-27 के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई, सचिव इंजी. प्रशांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल और महिला सहभागिता रश्मि अग्रवाल को प्रांतीय सचिव सीए विवेक अग्रवाल ने पद की शपथ दिलाई। रोली गोयल को संयोजक संपर्क, राधा गुप्ता को संयोजक सेवा, अनुराधा अग्रवाल को संयोजक संस्कार, मेघा बंसल को संयोजक पर्यावरण, रश्मि अग्रवाल गतिविधि संयोजक की शपथ प्रांतीय कोषाध्यक्ष अखिल गुप्ता ने दिलाई।

समारोह में पूर्व डीजीसी क्राइम एडवोकेट बसंत गुप्ता ने परिषद् के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम संचालन निहारिका अग्रवाल व डॉ. सोनल गुप्ता ने किया। धन्यवाद पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने दिया। शाखा के सदस्यों का स्वागत दीपक जैन, राम मोहन कपूर, प्रवीन अग्रवाल, प्रदीप मित्तल ने किया। पिछले वर्ष का लेखा जोखा जितेंद्र बंसल ने दिया और इस वर्ष के कार्यक्रमों का विवरण में प्रशांत अग्रवाल ने दिया। 

इस अवसर पर उमेश बंसल, यतेंद्र गर्ग, योगेश जिंदल, उमेश कंसल,  जतिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, जेपी बंसल, यूडी शर्मा, राजीव अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल पुष्कल गुप्ता,सोम मित्तल, मनीष अग्रवाल,  संगीता, नीरू, नीतू, नेहा, वंदना, सीमा, दिव्या, सारिका आदि मौजूद रहे।