आपके सितारेः रविवार, 07 सितम्बर 2025 का राशिफल
07 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- संपर्क का दायरा बढेगा। शादी की बात चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है। घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। कुछ नई चीजें खरीदी जा सकती हैं। मित्रों और मेहमानों का घर पर आगमन हो सकता है। बिजनेस में जातकों की अच्छी कमाई होगी। कामों को लेकर लापरवाही से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- भाई-बहनों के बीच तालमेल और सहयोग बढेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान देंगे और समय पर अपना काम पूरा करेंगे जिससे मानसिक राहत मिलेगी। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और उपहार भी मिल सकता है। दिन खुशियाँ लाएगा। यात्रा का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे खुशी मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी। व्यापार या नौकरी में नए मौके मिलेंगे। बढ़ते खर्च और सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। सगे संबंधियों और मित्रों से मुलाकात होगी। उपहार की प्राप्ति हो सकती है और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बनेगा। यात्रा भी संभव है। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन काम की सराहना होने से खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा और भावुकता में अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- सफलता और खुशियाँ मिलेंगी। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। निकट संबंधी से लाभ और सहयोग मिलेगा। बहुत दिनों से अधूरी इच्छा पूरी होगी। पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है। आय के स्रोत में वृद्धि की संभावना है। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा सौदा संभव है। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान संयमित रखें। कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल के लिए किसी को बिना पूछे सलाह न दें। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्ययोजना सफल रहेगी। प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से सपोर्ट प्राप्त होगा। घर पर वरिष्ठजनों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मानसिक तनाव और उलझन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग बनाकर चलना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखते हुए संयमित खानपान अपनाना चाहिए। जोखिम वाले काम से बचें नहीं तो परेशानी होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों की अच्छी कमाई हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा और कमाई में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के बीच तालमेल बना रहेगा और उपहार का लेनदेन संभव है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मित्र या सगे संबंधी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। शाम को सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का अवसर मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ मिलने से मन आनंदित होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-08 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा रात्रि 09:11 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 02:29 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 08:02 बजे तक तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति प्रात: 06:30 बजे तक तत्पश्चात शूल कल तड़के 03:20 बजे तक तत्पश्चात गण्ड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:01 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:31 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: प्रतिपदा श्राद्ध, आश्विन मास प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।