भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की कार्यशाला में सेवा और संस्कार का बनी महायोजना, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ गूंजा संकल्प

आगरा। भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की प्रांतीय दायित्व ग्रहण एवं कार्यशाला में संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों, संस्कार आधारित अभियानों और सदस्यता वृद्धि को लेकर व्यापक मंथन हुआ। होटल मधुश्री, नुनहाई में अमृतम शाखा के आतिथ्य में आयोजित इस भव्य कार्यशाला में आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा की 34 शाखाओं से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

May 24, 2026 - 18:59
May 24, 2026 - 20:04
 0
भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की कार्यशाला में सेवा और संस्कार का बनी महायोजना, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ गूंजा संकल्प
भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला में मंचस्थ अतिथिगण।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन तथा राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद ब्रज प्रांत की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न गतिविधियों के प्रभारी व संयोजकों ने विधिवत दायित्व ग्रहण किया।

ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में गत वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष के लिए शाखा विस्तार, सदस्यता अभियान, सेवा कार्यों एवं संस्कारमूलक कार्यक्रमों का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए प्रवीन गर्ग ने कहा कि परिषद का प्रत्येक सदस्य योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि परिषद भारतीय संस्कृति, चिंतन और आदर्श परंपराओं को सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज में सशक्त रूप से स्थापित कर रही है। उन्होंने शाखाओं में वित्तीय अनुशासन, खाता संचालन एवं एओपी गठन पर भी विस्तार से जानकारी दी।

क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए शाखा स्तरीय कार्यशालाओं और सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। वहीं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. राजेश पालीवाल ने परिषद के नियम-विनियम, प्रोटोकॉल एवं कार्यक्रम संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

राष्ट्रीय सह संयोजक प्रकाशन डॉ. तरुण शर्मा ने प्रवास बैठकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय दायित्वधारियों के प्रवास से शाखाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होती है।

राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक सेवा अनुराग दुबलिस एवं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा प्रमोद सिंघल ने स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांग सहायता शिविर, कौशल विकास योजना, ग्राम विकास और ग्राम स्वास्थ्य उत्थान जैसी सेवा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य पर्यावरण राहुल गर्ग ने हरित, स्वच्छ एवं जागरूक भारत के निर्माण का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का विषय बताया। वहीं एडवोकेट बसंत गुप्ता ने ट्रस्ट एंड प्रॉपर्टीज गठन की प्रक्रिया और उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संपर्क पंकज सक्सेना ने सामाजिक प्रभाव वाले संपर्क कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य महिला सहभागिता इंदू वार्ष्णेय और क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक गुंजन अग्रवाल ने महिला एवं बाल कल्याण, एनीमिया मुक्त भारत अभियान तथा महिला सहभागिता कार्यक्रमों की आवश्यकता को विस्तार से समझाया।

राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संस्कार पवन गौतम ने भारत को जानो प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता और गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन जैसे संस्कारमूलक कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर मार्गदर्शन दिया।

क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद अपनी मजबूत संगठनात्मक संरचना और विविध गतिविधियों के माध्यम से “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित भारत” के ध्येय को सार्थक बना रही है।

आतिथ्य शाखा अमृतम की ओर से स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने दायित्वधारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुक्त चिंतन सत्र में प्रतिभागियों ने शाखा संचालन और विभिन्न प्रकल्पों से जुड़े प्रश्न पूछकर समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव सीए विवेक अग्रवाल एवं शाखा सचिव राजीव अग्रवाल ने किया। प्रांतीय वित्त सचिव अमित गुप्ता और शाखा कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला की व्यवस्थाओं में डॉ. अमित अग्रवाल, टीटू गोयल, हरीश सुनेजा, अखिलेश भटनागर, दीपा गर्ग, डॉ. अमित गोयल, रवि शिवहरे, धर्मगोपाल मित्तल, राजेश गोयल, पुष्पेंद्र सिसोदिया, विपुल अग्रवाल, मनोज मित्तल, के.के. अग्रवाल और मुकेश मित्तल सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता, लव कुश मिश्रा, रेखा अग्रवाल, विकास गोयल, अजय शिवहरे, ज्योति मोहन जिंदल, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता, सुधीर जैन, आलोक अग्रवाल, अमित पाराशर, हेमंत सिंघल, मुकुल बंसल, ज्योति मित्तल, राजेश बंसल, पुनीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, सुनील कुमार बंसल, विकास आनंद वर्मा, पवन बंसल, बृजमोहन रेपुरिया, गिरीश अग्रवाल, बृजेश बंसल और विकल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor