15 साल बाद बंगाल में बदल सकती है सत्ता, बीजेपी छू सकती है बहुमत का जादुई आंकड़ा, एग्जिट पोल में बढत

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर  एग्जिट पोल के जो नतीजे आ रहे हैं, उनमें अधिकांश में भाजपा की सरकार बनाने का अनुमान है। यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है। असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे। यदि एग्जिट पोल के अनुमान सही होते हैं तो पश्चिम बंगाल में सत्ताा परिवर्तन तय दिख रहा है। ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है।

Apr 29, 2026 - 19:21
 0
15 साल बाद बंगाल में बदल सकती है सत्ता, बीजेपी छू सकती है बहुमत का जादुई आंकड़ा, एग्जिट पोल में बढत

 
कोलकाता। विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के साथ ही नतीजों से पहले नतीजे जानने के लिए एग्जिट पोल के आकलन ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की 15 सालों की सत्ता उखड़ती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुमान में सूबे में बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़ों को पार करती दिख रही है।

मैटराइज के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर है। बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी की सीटें आधी तक कम हो सकती हैं।

मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, वहीं टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं, जिनमें लेफ्ट पार्टियों के साथ कांग्रेस भी शामिल हैं। सूबे में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 सीट है।

बीजेपी न सिर्फ अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब होती दिख रही है, बल्कि वोट शेयर में भी भारी इजाफे के साथ सत्ता की दौड़ लगाती दिख रही है। बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि टीएमसी की झोली में करीब 40 फीसदी वोट जा रहे हैं। अन्य की झोली में 16 फीसदी से ज्यादा वोट जा रहे हैं।
 
पोल डायरी ने बीजेपी को दिए 142-171 सीटें
पोल डाययरी में टीएमसी को 99-127, बीजेपी को 142-171, कांग्रेस को 3 से 5 वहीं अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
 
प्रजा पोल के सर्वे में बीजेपी को बंपर सीटों का अनुमान

प्रजा पोल के सर्वे में बीजेपी को बंपर सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। टीएमसी को 85 से 110 सीटें, बीजेपी को 178-208 तो वहीं अन्य को इस पोल में 0 से 5 सीटों का अनुमान है।

चाणक्य पोल में टीएमसी को 130-40 सीटें

चाणक्य पोल में बंगाल में  टीएमसी को 130-140 , बीजेपी को 150-160 और अन्य को 0-10 सीटें मिलने का अनुमान है।