आगरा कॉलेज ने जारी किया परीक्षा अलर्ट, 6 जुलाई को होगी एलएलबी और बीए एलएलबी की प्रायोगिक परीक्षा

आगरा। आगरा कॉलेज के विधि संकाय में अध्ययनरत एलएलबी द्वितीय वर्ष और बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने दोनों पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं की तिथि घोषित करते हुए सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों और कॉलेज यूनिफॉर्म के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Jul 3, 2026 - 20:43
 0
आगरा कॉलेज ने जारी किया परीक्षा अलर्ट, 6 जुलाई को होगी एलएलबी और बीए एलएलबी की प्रायोगिक परीक्षा

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने बताया कि एलएलबी द्वितीय वर्ष तथा बीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को विधि संकाय परिसर में आयोजित की जाएंगी।

विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डी.सी. मिश्रा ने सभी संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे महाविद्यालय की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर तथा अपनी प्रैक्टिकल फाइल के साथ प्रातः 11:00 बजे विधि संकाय परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले विद्यार्थियों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए स्वयं जिम्मेदार माना जाएगा।

विधि संकाय के प्रोफेसर डॉ. गौरव कौशिक ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना, समयबद्ध तरीके से उपस्थित होना और गंभीरता के साथ प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है। परीक्षा की गरिमा और सुचारु संचालन के लिए सभी विद्यार्थियों का सहयोग आवश्यक है।

महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने और परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर लेने की भी अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

SP_Singh AURGURU Editor