होली के रंगों में सराबोर हुआ आगरा कॉलेज, स्टाफ क्लब के होली मिलन समारोह में शिक्षकों का सम्मान
आगरा कॉलेज में स्टाफ क्लब द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम ने की। मुख्य अतिथि प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षकों का सम्मान किया गया, नवागत शिक्षकों का परिचय कराया गया तथा एनएसएस छात्रों व संगीत विभाग द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। शिक्षकों ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया।
आगरा। आगरा कॉलेज में शुक्रवार को स्टाफ क्लब द्वारा पारंपरिक उल्लास और गरिमा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य/सचिव प्रो. सीके गौतम ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महाविद्यालय, विश्व विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अरुणोदय वाजपेयी तथा उपप्राचार्य डॉ. पीबी झा ने मंच की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि शर्मा ने किया। आयोजन समिति में प्रो. विजय कुमार सिंह (सचिव), आनंद प्रताप सिंह (संयुक्त सचिव), सौवीर खिरवार (कोषाध्यक्ष), प्रो. उमाकांत चौबे (ऑडिटर) सहित कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रजीत सिंह, डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. नितेश शर्मा एवं डॉ. फिरोज अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह की शुरुआत एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने माहौल को उत्साह और रंगों से भर दिया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित शिक्षकों में प्रो. नरेंद्र सिंह यादव (पूर्व प्राचार्य), प्रो. आर.के. सिंह, डॉ. खुशीराम शर्मा, डॉ. एस.के. अग्रवाल, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. मनोरंजन शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. शरद चंद्र भारद्वाज, डॉ. अरविंद मिश्रा एवं डॉ. रुचि चतुर्वेदी शामिल रहे। साथ ही नवागत शिक्षकों डॉ. एच.एन. शर्मा, डॉ. माधुरी यादव, डॉ. विष्णु दत्त शर्मा एवं डॉ. वरुण वशिष्ठ का परिचय भी कराया गया।
वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षकों डॉ. मीना कुमारी सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. सुनील यादव, डॉ. रचना सिंह, डॉ. भगवत स्वरूप यादव एवं डॉ. सुषमा गोयल को भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया गया।
संगीत विभाग की प्रो. डॉ. अंसवाना सक्सेना एवं डॉ. काजल शर्मा ने मधुर होली गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं प्रो. वी.के. सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। समारोह के दौरान शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से फूलों की होली खेली, जिससे वातावरण पूरी तरह से रंगमय और खुशनुमा हो गया। अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया। इस आयोजन में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, सेवानिवृत्त शिक्षकगण एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, सम्मान और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।