आगरा में यूरोलॉजी के भविष्य पर बड़ा मंथन: यूएयू 2026 में एआई और सर्जिकल सेफ्टी पर फोकस, 262 से अधिक डेलीगेट्स हुए शामिल

आगरा। आगरा में आयोजित दो दिवसीय 11वें वार्षिक यूरोलॉजी सम्मेलन ‘यूएयू 2026’ ने देश भर के यूरोलॉजिस्ट्स को एक मंच पर लाकर आधुनिक चिकित्सा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सर्जिकल जटिलताओं को कम करने जैसे अहम विषयों पर गहन मंथन का अवसर दिया। सम्मेलन का समापन रविवार को हुआ।

Mar 2, 2026 - 13:35
Mar 2, 2026 - 13:36
 0
आगरा में यूरोलॉजी के भविष्य पर बड़ा मंथन: यूएयू 2026 में एआई और सर्जिकल सेफ्टी पर फोकस, 262 से अधिक डेलीगेट्स हुए शामिल
आगरा में दो दिन चले यूएयू 2026 के समापन समारोह के मौके पर मौजूद चिकित्सकगण।

यूरोलॉजिकल एसोसिएशन और आगरा यूरोलॉजिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह सम्मेलन फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस एंड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ।

262 से अधिक डेलीगेट्स की सहभागिता

आयोजन अध्यक्ष डॉ विजय बोरा ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 262 से अधिक डेलीगेट्स ने भाग लिया। दूरदराज से आए शोधार्थियों ने शैक्षणिक वीडियो प्रेजेंटेशन, शोध पत्र क्लीनिकल फोटोग्राफ्स प्रस्तुत किए, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ वीडियो और पेपर को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

आयोजन सचिव डॉ दिलीप मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन की मुख्य थीम यूरोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समावेश और सर्जिकल जटिलताओं को कम करना रही। इस विषय पर विशेषज्ञों द्वारा दिए गए व्याख्यान और पैनल चर्चाओं से युवा यूरोलॉजिस्ट्स को मरीजों के उपचार में आधुनिक और सुरक्षित तकनीकों को अपनाने में मार्गदर्शन मिलेगा।

यूएसआई के शीर्ष पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

सम्मेलन में यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने शिरकत की, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉ. केशवमूर्ति रामैया, निर्वाचित सचिव डॉ. अनुप कुमार, डॉ. अपुल गोयल, डॉ, एच.एस पाहवा, डॉ. अनीश श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर दलेला, डॉ. ए.के. संवाल, डॉ. संजॉय कुमार सुरेका, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. मधुसूदन अग्रवाल और डॉ अनुराग यादव शामिल थे। इन सभी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, केस स्टडी और तकनीकी ज्ञान साझा कर युवा चिकित्सकों को लाभान्वित किया।

सम्मेलन के दौरान डॉ. नितिन गर्ग, डॉ. श्रेयांश चाहर सहित कई वरिष्ठ व युवा चिकित्सक उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor