डांडिया की थाप पर झूमेगा आगरा, रमन वाटिका में सजेगी ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’

आगरा के कमला नगर स्थित रमन वाटिका में रविवार, 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे से हरि बोल ट्रस्ट की ओर से भव्य ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ आयोजित किया जाएगा। लाइव डीजे ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ के साथ देश के नामचीन कलाकार गरबा और संगीत की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट, अनलिमिटेड फूड, गेम्स, गिफ्ट्स और विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शनिवार को होटल अतिथिवन में कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

Oct 24, 2026 - 15:53
 0
डांडिया की थाप पर झूमेगा आगरा, रमन वाटिका में सजेगी ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’
कार्यक्रम के बारे मी जानकारी देते हरि बोल ट्रस्ट के पदाधिकारी।

हरि बोल ट्रस्ट का भव्य ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ आज शाम 6 बजे से, देश के नामचीन कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां

आगरा। नवरात्रि के उल्लास और गरबा-डांडिया की मस्ती से सराबोर होने के लिए आगरा तैयार है। शहर के कमला नगर स्थित रमन वाटिका में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से हरि बोल ट्रस्ट की ओर से भव्य ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शनिवार को होटल अतिथिवन में कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन किया गया। आयोजन में इस बार लाइव डीजे ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ के साथ गरबा और डांडिया का खास रंग देखने को मिलेगा। आयोजकों का दावा है कि महोत्सव को यादगार बनाने के लिए मनोरंजन, संगीत, खान-पान और मस्ती का विशेष इंतजाम किया गया है।

आमंत्रण पत्र का हुआ भव्य विमोचन

शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित होटल अतिथिवन में हरि बोल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। इस दौरान आयोजन से जुड़ी तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ‘तपन ग्रुप’, प्रमोद सिंघल ‘ग्रीन वैली’, मुरारी प्रसाद अग्रवाल ‘एकता बिल्डर’ एवं शगुन बंसल हैं।

मशहूर कलाकार बांधेंगे समां

हरि बोल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि इस वर्ष डांडिया महोत्सव को खास बनाने के लिए लाइव म्यूजिक और गरबा का विशेष संयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर एंकर राशिद, जानी-मानी सिंगर काजल यादव, सिंगर गुड्डू भारती और एंकर ज्योति शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। संगीत और गरबा की धुनों के बीच कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजन में ऊर्जा और उत्साह का नया रंग भरेंगी।

सेल्फी प्वाइंट से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक खास इंतजाम

डांडिया और गरबा के अलावा महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन और खान-पान का भी विशेष इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, अनलिमिटेड फूड, एक्साइटिंग गिफ्ट्स और मजेदार गेम्स लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों और उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यानी आगंतुकों को डांडिया की मस्ती के साथ खान-पान और खरीदारी का भी अवसर मिलेगा।

आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

हरि बोल ट्रस्ट की पूरी टीम ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्था के पदाधिकारी लगातार जुटे हुए हैं। कार्यक्रम की कमान संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी और कमल गोलानी तथा मंत्री सतीश तोमर और सौरभ सिंघल संभाल रहे हैं।

महिला विंग भी निभा रही अहम भूमिका

महोत्सव की तैयारियों में मातृशक्ति की भागीदारी को भी विशेष महत्व दिया गया है। महिला विंग से संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल और शशि गुप्ता, महामंत्री चांदनी बंसल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल और सीमा अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को नवरात्रि की पारंपरिक उमंग के साथ संगीत, गरबा और डांडिया का एक यादगार अनुभव देना है। रमन वाटिका में रविवार शाम से शुरू होने वाला यह उत्सव देर तक डांडिया और गरबा की रंगीनियों से सराबोर रहेगा।