आगरा के अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह सेवानिवृत्त, पुलिस मुख्यालय में दी गई विदाई
आगरा। पुलिस महकमे में एक अहम अध्याय का समापन उस समय भावुक क्षणों में बदल गया, जब उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राम बदन सिंह और नीरा रावत के उल्लेखनीय कार्यकाल को केंद्र में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आगरा में अपर पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देकर रिटायर हुए राम बदन सिंह के योगदान को खुले दिल से सराहा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने की। इस अवसर पर 1992 बैच की आईपीएस अधिकारी नीरा रावत को भी उनके सेवाकाल पूर्ण होने पर सम्मानित किया गया।
सम्मान और सराहना के बीच विदाई
समारोह में दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को याद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राम बदन सिंह और नीरा रावत का अनुभव, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता विभाग के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
अपने विदाई संबोधन में राम बदन सिंह ने पुलिस सेवा के अनुभव साझा करते हुए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवा अधिकारियों को समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।