आगरा की बेटी कार्तिकी नौहवार ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान

आगरा। शहर की प्रतिभाशाली बेटी कार्तिकी नौहवार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर आगरा का गौरव बढ़ाया है। दयालबाग स्थित पंजाबी बाग निवासी अनिल नौहवार एवं श्रीमती पुष्पलता नौहवार की पुत्री कार्तिकी की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Jun 19, 2026 - 12:18
 0
आगरा की बेटी कार्तिकी नौहवार ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया शहर का मान
कार्तिकी नौहवार।

कार्तिकी नौहवार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय-2, आगरा से प्राप्त की। विद्यालय स्तर पर ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएँ उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज, आगरा से बी.कॉम. की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के दौरान उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की चुनौतीपूर्ण राह को चुना और कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन तथा अटूट आत्मविश्वास के बल पर सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने सपनों को साकार किया।

कार्तिकी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, मित्रों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी एवं यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी कार्तिकी नौहवार को बधाई दी गई है।

SP_Singh AURGURU Editor