आगरा में खेरागढ़ क्षेत्र के सितौली गांव में 20 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, मौत, परिवार में कोहराम

आगरा। जनपद के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 20 वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र अनुज सिकरवार ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

May 2, 2026 - 17:52
May 3, 2026 - 09:42
 0
आगरा में खेरागढ़ क्षेत्र के सितौली गांव में 20 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, मौत, परिवार में कोहराम
छात्र अनुज सिकरवार, जिसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।

गोली की आवाज से दहला घर, अस्पताल ले जाते समय मौत

परिजनों के अनुसार, अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग कमरे की ओर दौड़े, जहां अनुज खून से लथपथ पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अनुज ने जिस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी, उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम है।

अनुज सितौली निवासी पशु चिकित्सक डॊ. संजय का पुत्र था और बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण तो पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन जानकारी मिली है कि अनुज को विदेश से नौकरी का ऒफर मिला था। वह वहां जाना चाहता था लेकिन पिता ऐसा नहीं चालते थे,, जिसके कारण परेशान रहता था। पुलिस सुसाइड की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

घटना के बाद जहां परिवार को गहरा सदमा लगा है, वहीं पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। एक होनहार छात्र की इस तरह मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor