छीपीटोला में 25 लाख से बनेगी सीसी सड़क, नवीन जैन की सांसद निधि से हुआ विकास कार्य का शुभारंभ

आगरा। छावनी विधानसभा क्षेत्र के छीपीटोला में क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। यहां निर्मल सेवा सदन के सामने राज्यसभा सांसद नवीन जैन की सांसद निधि से 25 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा युवा नेता वैभव जैन ने नारियल फोड़कर किया। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताई।

Sep 3, 2026 - 18:25
 0
छीपीटोला में 25 लाख से बनेगी सीसी सड़क, नवीन जैन की सांसद निधि से हुआ विकास कार्य का शुभारंभ
छीपीटोला में सीसी सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास करते युवा भाजपा नेता वैभव जैन।

वैभव जैन ने कहा कि राज्यसभा सांसद नवीन जैन की प्राथमिकता जनसेवा और विकास है। क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों की आवागमन संबंधी समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने नवीन जैन के महापौर कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में आगरा में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, रात्रिकालीन सफाई अभियान और ओपन जिम जैसी पहल शुरू की गईं। विभिन्न स्थानों पर सीवर और खड़ंजे की समस्याओं का समाधान कराया गया तथा महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराई गईं। शहर में स्ट्रीट लाइट लगने से कई क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई।

शिलान्यास कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज जैन, मुकेश जैन, पूर्व मंत्री मुरारी लाल जैन, हरेश जैन, मुन्ना लाल जैन, पूर्व पार्षद सपना जैन, प्रवीण जैन, दीपक जैन, मुकुल गुलजार और भाजपा रावली मंडल महामंत्री आयुष जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor