भगवान परशुराम की जयंती पर आस्था का शंखनाद: आगरा में पांच कुण्डीय महायज्ञ में बड़ी संख्या में दी गई आहुतियां
आगरा। रविवार को महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज परिसर आस्था, भक्ति और उत्साह का विराट केंद्र बन गया, जहां भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित पांच कुण्डीय हवन यज्ञ में विप्र समाज के साथ सर्व समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चारों ओर भगवा रंग से सजे भव्य पंडालों के बीच श्रद्धालु हवन में आहुति देकर धर्म लाभ लेने को उत्साहित नजर आए और पूरा वातावरण जय परशुराम के उद्घोष से गूंज उठा।
वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ यज्ञ का भव्य आयोजन
हवन यज्ञ प्रभारी आचार्य राहुल कृष्ण रावत के निर्देशन में वास्तु विशेषज्ञ डॉ. देवस्वरूप शास्त्री, पं. सतीश जी महाराज, पं. कुनाल शर्मा, पं. अरुण कटारा सहित अन्य वेदाचार्यों ने विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। वैदिक मंत्रों की गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस पावन अवसर पर लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत श्री गोपी गुरुजी मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया।
किशोर बैंड की धुन पर झूमे भक्त
महायज्ञ का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब संस्कृत भजनों पर किशोर बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। बैंड की धुन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे और जयकारों के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया।
पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात सभी वेदाचार्यों एवं विप्र बंधुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया।
इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर संजय शर्मा कप्तान, जुगल किशोर शर्मा, दिलीप भारद्वाज, योगेश भारद्वाज, डॉ. डी. बी. शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, नागेंद्र प्रसाद दुबे, राहुल शर्मा, मुकुल जमदग्नि, कमल शर्मा, धीरज शर्मा, शशांक तिवारी, शिवम शर्मा, राजीव पाराशर, धीरज जैन, शिवा शर्मा, नितेश भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, राहुल मुदगल, अनुराग चतुर्वेदी, अनुज शर्मा, भरत शर्मा, ललित चतुर्वेदी, पंकज शर्मा, राम भारद्वाज, मुकेश पालीवाल, नवीन भारद्वाज, राजकुमार पथिक, दीपू खंडेलवाल, शिक्षांत अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, रानू रावत, नैतिक तिवारी, कुनाल शर्मा, अमोल दीक्षित, प्रभाकर शर्मा, गौरव शर्मा, संदेश शर्मा, अन्नू दुबे, अपूर्व शर्मा, आशीष गौतम, मोहित जमदग्नि, संचित शर्मा, रामानंद दीक्षित, धीरज शुक्ला, धीरज पांडेय, चेतन शर्मा, राधा शर्मा, ममता भारद्वाज, ममता शर्मा, कविता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।