असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई की बुरी हार, बीजेपी की हैट्रिक,  भाजपा तीन चौथाई के पार

  कांग्रेस के लिए असम से बुरी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस को डबल झटका लगा है। कांग्रेस को बीजेपी से बुरी हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं कांग्रेस का असम में सबसे बड़ा चेहरा गौरव गोगोई भी चुनाव हार गए हैं। वह जोरहाट विधानसभा से लड़े थे। उन्हें बीजेपी प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। असम में कांग्रेस की भी करारी हार हुई है। भाजपा 99 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 25 सीटों पर आगे है।

May 4, 2026 - 15:04
 0
असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई की बुरी हार, बीजेपी की हैट्रिक,  भाजपा तीन चौथाई के पार

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का प्रमुख चेहरा और बंगाल में कांग्रेस से असम के मुख्यमंत्री का चेहरा माने जाने वाले गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हरा दिया है। गौरव गोगोई की हार, कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

राज्यभर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है और दिन बढ़ने के साथ तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 99 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ईवीएम काउंटिंग शुरू हुई तो फर्स्ट राउंड की काउंटिंग के बाद से ही गौरव गोगोई के लिए बुरी खबर आई। पहले राउंड में उन्हें 3937 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी को 51 वोट मिले। सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को मिले। बीजेपी के हिदेंद्र नाथ को 4993 वोट मिले।

दूसरे राउंड में गौरव गोगोई को 3895 वोट मिले, जो कुल मिलाकर 7832 हो गए। वहीं बीजेपी को दूसरे राउंड में 4030 वोट मिले और बीजेपी के कुल वोट 9023 हो गए। तीसरे राउंड में गोरव गोगोई को 2043 वोट मिले। उनके कुल वोट 9875 हुए। बीजेपी को तीसरे राउंड में 4984 वोट मिले और कुल वोट 14007 हो गए।

गिनती के पांचवें दौर के बाद, पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र में अपने बीजेपी प्रतिद्वंद्वी हितेंद्र नाथ गोस्वामी से पीछे चल रहे थे। बीजेपी को 23,339 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी को अब तक 15,326 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती जारी रहने के बीच गोस्वामी को गोगोई पर 8,013 वोटों की बढ़त हासिल की।

इसी तरह लगातार गौरव गोगोई हर राउंड की काउंटिंग में पिछड़ते गए। 13वें राउंड की काउंटिंग तक गौरव गोगोई को 38527 वोट मिले जो कुल मिलाकर 43346 वोट हो गए। वहीं बीजेपी को 13वें राउंड में 3753 वोट मिले और बीजेपी के हिंतेंद्र नाथ के कुल वोट 62866 हो गए। जोरहार विधानसभा की 14वें राउंड की गिनती में गौरव गोगोई को कुल 2375 वोट मिले और उनके कुल वोट 45721 हो गए। वहीं बीजेपी के हितेंद्र नाथ को 5931 वोट मिले और उनके कुल वोट 68797 हो गए और उन्होंने जीत हासिल की।

विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 2.50 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर शानदार भागीदारी दर्ज कराई थी। चुनाव मैदान में कुल 722 उम्मीदवार हैं, जिनमें 59 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा 99 उम्मीदवार उतारे हैं, जिसके बाद बीजेपी ने 90 उम्मीदवार उतारे हैं।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा। एनडीए के सहयोगियों में, असम गण परिषद ने 26 उम्मीदवार उतारे, जबकि बोडो पीपुल्स फ्रंट ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा। विपक्षी गठबंधन के भीतर, रायजोर दल ने 13 उम्मीदवार उतारे, असम जातीय परिषद ने 10, माकपा ने तीन, और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा। चुनाव मैदान में मौजूद अन्य पार्टियों में आम आदमी पार्टी और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल शामिल हैं, जिन्होंने 18-18 सीटों पर चुनाव लड़ा; तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटों पर, और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।