धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण, देश की ये 66 हस्तियां हुईं सम्मानित

 देओल परिवार के लिए आज भावुक कर देना वाला पल रहा। भारत सरकार ने दिवंगत दिग्गज एक्टर धर्मेद्र सिंह देओल को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड एक्टर और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस दौरान धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल भावुक नजर आईं। वहीं, हेमा मालिनी भी अवॉर्ड ग्रहण करते समय भावुक हो गईं। उनके अलावा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। साथ ही भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण से सम्मानित किया। उन्हें यह अवॉर्ड लोक कार्य में योगदान के लिए दिया गया। 

May 25, 2026 - 19:01
 0
धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण, देश की ये 66 हस्तियां हुईं सम्मानित


 
 


 
नई दिल्ली। एक्टर धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में 6 दशक तक बतौर एक्टर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसी कई शानदार फिल्में की थी। सिनेमा जगत में उनके योगदान को देखते हुए यह अवॉर्ड उन्हें सम्मान के तौर पर दिया गया है। 

24 नवंबर 2025 को 89 साल के धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके जाने से सिनेमा जगत के एक युग का अंत भी हो गया। 

देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन 25 मई को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें सिनेमा जगत, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड वितरित किए। 

सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार की घोषणा की थी। इनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल रहे। 25 मई को 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। 2026 में कुल 131 हस्तियों को यह पुरस्कार दिए जाने हैं। इनमें बाकी बचे 65 लोगों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं। साथ ही एक्टर धर्मेंद्र के अलावा सतीश शाह, आर माधवन और मलयालम सुपरस्टार ममूटी को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भी पद्म सम्मान मिला।