दृष्टिबाधित बच्चों के बीच दिव्य सेवा ट्रस्ट ने बांटी खुशियां

आगरा। जन्मदिन की खुशियों को जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करते हुए दिव्य सेवा ट्रस्ट ने राधास्वामी अंध विद्यालय, कालिंदी विहार में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की। ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अलका सेन के जन्मदिवस पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके अनुभवों को जाना।

Oct 21, 2026 - 00:05
 0
दृष्टिबाधित बच्चों के बीच दिव्य सेवा ट्रस्ट ने बांटी खुशियां
राधास्वामी अंध विद्यालय के बच्चों के साथ मौजूद दिव्य सेवा ट्रस्ट की अध्य़क्ष डॊ. अलका सेन और अन्य पदाधिकारी।

विद्यालय में बालकों और बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था देखकर ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। बच्चों की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई। विद्यालय में बच्चे लुई ब्रेल पद्धति से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें मोबाइल सहित आधुनिक तकनीक का उपयोग करना भी सिखाया जा रहा है, जिससे वे दैनिक जीवन के अनेक कार्य आत्मविश्वास के साथ स्वयं कर सकें। बच्चों की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और शिक्षकों के समर्पण ने उपस्थित सदस्यों को प्रभावित किया।

दिव्य सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के बीच सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। ट्रस्ट की ओर से पदाधिकारियों और सदस्यों के जन्मदिवस तथा वैवाहिक वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाने का प्रयास किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य व्यक्तिगत खुशियों को समाज के साथ साझा करना और दूसरों को भी सेवा एवं परोपकार के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अलका सेन, सचिव डॉ. राकेश शुक्ला, संरक्षक श्री संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ, श्री सुशील कुमार, मीडिया प्रभारी श्री सौरभ कुलश्रेष्ठ, श्री संतोष गौतम, श्री राजीव मोहन खेरा, डॉ. शर्मिला गुप्ता, श्री अखिलेश कुमार दुबे, श्री सुरेश बाबू कुशवाह, डॉ. प्रयाग शंकर, श्री वंश बत्रा, श्री राघव शर्मा, श्री विकास शर्मा, प्रियांका, राखी, कृष्णा एवं बीरू सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकगण और अन्य कर्मचारियों ने भी ट्रस्ट के सेवा कार्य की सराहना की। उपस्थित सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताने को सुखद और प्रेरणादायी अनुभव बताया।

SP_Singh AURGURU Editor