20 दिवसीय कला कार्यशाला की प्रदर्शनी का शुभारंभ, 70 से अधिक पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र

ललित कला संस्थान में 20 दिवसीय कला कार्यशाला की पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ कलाकारों और अतिथियों ने किया। प्रदर्शनी में छात्रों और गृहिणियों द्वारा बनाई गई 70 से अधिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। एआई तकनीक से सजे पोर्ट्रेट्स और विविध कलाकृतियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। प्रदर्शनी 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

Jun 10, 2026 - 21:33
 0
20 दिवसीय कला कार्यशाला की प्रदर्शनी का शुभारंभ, 70 से अधिक पेंटिंग्स बनीं आकर्षण का केंद्र
आर्ट गैलरी में लगी पेंटिंग्स का अवलोकन करते राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश और ललित कला संस्थान के सदस्य।

आगरा। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश और ललित कला संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय कला कार्यशाला की पेंटिंग प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के छात्रों और गृहिणियों द्वारा बनाई गई 70 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कलाकार डॉ. अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती ब्रज प्रांत के महामंत्री नंद नंदन गर्ग, आगरा महानगर के ओम स्वरूप गर्ग, राज्य ललित कला अकादमी की सदस्या डॉ. आभा सिंह तथा संस्कृति भवन पुस्तकालय प्रभारी डॉ. सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे।

कुलपति और निदेशक का मिला मार्गदर्शन

कार्यशाला की सफलता में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशुरानी और संस्थान के निदेशक प्रो. संजय चौधरी का विशेष मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के संयोजक तथा ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है।

छात्रों और गृहिणियों की रचनात्मकता ने खींचा ध्यानप्रदर्शनी में पारंपरिक, समकालीन, प्रकृति, सामाजिक विषयों और पोर्ट्रेट आधारित कलाकृतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं। प्रशिक्षक मयंक प्रताप सिंह, हिमांशु और निवेदिता सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

विशेष रूप से ज्योति माहेश्वरी, कामिनी तोमर, नीतू वर्मा सहित कई प्रतिभागियों की पेंटिंग्स को खूब सराहा गया। छात्र अभिषेक, राहुल, सौरभ, सृष्टि और कंचन द्वारा बनाए गए पोर्ट्रेट्स में एआई तकनीक के माध्यम से विशेष सौंदर्य जोड़ा गया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

इसके अलावा शिव मंगल, रिद्धिमा सिंह, ममता सिंह, निशि, अरुण, दीक्षा, शिल्पी जैन, ऋषिका जैन, मोहिनी, तनिष्का, देवेश थापर, सैयद मोहसिन आजम, इरा, जानवी, खुशी और विधान की कलाकृतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। 

15 जून तक जारी रहेगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी का अवलोकन शहर के अनेक बुद्धिजीवियों, कला प्रेमियों और अभिभावकों ने किया। आयोजन में संस्थान के शिक्षकों दीपक कुलश्रेष्ठ, डॉ. शार्दूल मिश्रा, देवेंद्र कुमार सिंह और डॉ. ममता बंसल ने सहयोग दिया। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के निदेशक  अमित कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष  गिरीश चंद्र मिश्र और अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रदर्शनी सोमवार, 15 जून तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।