फतेहपुर सीकरी दुष्कर्म कांड, एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

आगरा के फतेहपुर सीकरी में घूमने आई युवती के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। युवती को धमकाकर सुनसान जगह ले जाया गया, जहां एक आरोपी ने दुष्कर्म किया जबकि दूसरा निगरानी करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

May 2, 2026 - 23:32
 0
फतेहपुर सीकरी दुष्कर्म कांड, एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
इमेज फोटो

आगरा। विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी की साख पर एक दरिंदे एवं उसके साथी ने बट्टा लगा दिया है। स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती शनिवार दोपहर करीब दो बजे विश्व धरोहर स्मारक घूमने आई थी। स्मारक में प्रवेश से पूर्व रास्ते में युवती लघुशंका के लिए भीड़ से अलग होकर सुनसान जगह पर गई। इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया।

युवती ने वीडियो बनाने का विरोध किया। तभी दोनों युवकों ने उसे धमकाते हुए पकड़ लिया। निर्जन स्थान पर एक युवक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरा साथी निगरानी करता रहा।

बड़ी मुश्किल से थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी ने भी पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़िता ने दोनों आरोपित युवकों का हुलिया प्रभारी निरीक्षक को बताया है। दोनों आरोपित युवकों को पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के अनुसार पीड़ित युवती की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक को हिरासत में ले लिया गया है, दूसरा भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।