गंगा रतन ग्रुप निवेश के नए अवसरों पर चर्चा, आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की खूबियां बताईं
आगरा। गंगा रतन ग्रुप एवं बालाजी प्रॉपर्टी आर्केड द्वारा फेयरफील्ड बाय मैरियट, आगरा में भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख रियल एस्टेट व्यवसायियों, प्रॉपर्टी डीलर्स, निवेशकों एवं चैनल पार्टनर्स ने भाग लेकर कंपनी की नई परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा रतन ग्रुप के निदेशक किशोर गुप्ता, राकेश लोधी, राज परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद शर्मा तथा बालाजी प्रॉपर्टी आर्केड के चेयरमैन रिंकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल एवं सारंश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर गंगा रतन ग्रुप की प्रमुख परियोजनाओं रॉयल विला, जीआर सिग्नेचर विला तथा गंगा रतन स्क्वायर का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। रॉयल विला और जीआर सिग्नेचर विला को आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि हरीपर्वत स्थित गंगा रतन स्क्वायर आगरा विकास प्राधिकरण एवं रेरा से स्वीकृत आधुनिक व्यावसायिक परियोजना है। इसमें चिकित्सकों के लिए बाह्य रोगी विभाग और मेडिकल कॉम्प्लेक्स की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे हेल्थ कम्युनिटी का केंद्र की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है।
कंपनी के अधिकारियों ने परियोजनाओं की विशेषताओं, निवेश की संभावनाओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ग्राहकों और चैनल पार्टनर्स के विश्वास एवं सहयोग से कंपनी निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा भविष्य में भी गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास के साथ कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में सुंदर पाल एडवोकेट, मधुसूदन टंडन, राजू अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, लाला भाई, वत्सल गर्ग, सुनीत शर्मा, सचिन रोरा, राजेंद्र पवार, नवीन लाम्बा, एन.के. जौहर, विकास शर्मा सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी डीलर्स, रियल एस्टेट विशेषज्ञों एवं चैनल पार्टनर्स ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद, व्यावसायिक नेटवर्क को मजबूत बनाने और भविष्य में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।