कमला नगर में बनेगा भव्य महाराजा अग्रसेन द्वार, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया शिलान्यास
आगरा के कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन मार्ग पर बनने वाले भव्य महाराजा अग्रसेन द्वार का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। करीब 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह द्वार अक्टूबर 2026 तक तैयार होगा। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मेट्रो स्टेशन का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग उठाई। कार्यक्रम में व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मेट्रो स्टेशन का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की उठाई मांग
आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन मार्ग पर पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जाने वाले भव्य “महाराजा अग्रसेन द्वार” का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र ने की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी समाजवाद, लोकतंत्र और सर्वसमावेशी विकास की विचारधारा के प्रतीक रहे हैं और आज भी उनका जीवन समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
अक्टूबर 2026 तक तैयार होगा भव्य द्वार
कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन द्वार का निर्माण लगभग 65 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भव्य सिंह द्वार अक्टूबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक खंडेलवाल ने यह भी कहा कि कमला नगर क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखने के लिए शासन स्तर पर मांग की जाएगी।
ये समाजसेवी और व्यापारी नेता रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम में समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। मुख्य रूप से नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष उमेश कंसल, अग्रमिलन समिति कर्मयोगी के अध्यक्ष पवन बंसल, मेट्रो प्रबंधक अरविंद राय, सुनील विकल, अरुण गर्ग, विजय गोयल, राकेश मंगल, पीयूष अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेंद्र तिवारी, श्याम बाबू, ताराचंद मित्तल ‘तोतीभाई’, दीपक ढल, पार्षद हरिओम बाबा, पूजा बंसल, मनोज कुमार, भरत शर्मा, अमित दिवाकर, अमित अग्रवाल पारुल, गिर्राज बंसल, रामकुमार रामू, मुकुल जमदग्नि, रैलेश अग्रवाल, राजू खेमानी और प्रहलाद सिंह गुड्डी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।