इनर व्हील क्लब ने हेल्प आगरा को दीं 50 डायलाइजर किट, महिला चिकित्सकों का हुआ सम्मान

आगरा। जरूरतमंद मरीजों की सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा ने महत्वपूर्ण पहल की है। क्लब की सदस्यों ने सामाजिक सेवा के तहत हेल्प आगरा संस्था को डायलिसिस मरीजों के उपचार के लिए 50 डायलाइजर किट भेंट कीं। इस सेवा कार्य से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार में राहत मिलने की उम्मीद है।

Jul 20, 2026 - 19:00
 0
इनर व्हील क्लब ने हेल्प आगरा को दीं 50 डायलाइजर किट, महिला चिकित्सकों का हुआ सम्मान
हेल्प आगरा को डायलाइजर किट भेंट करतीं इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी।

हेल्प आगरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा की सदस्यों ने डायलाइजर किट संस्था के पदाधिकारियों को सौंपीं। इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली महिला चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हेल्प आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका कपूर एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति बिंदल को उनके समर्पित सेवाभाव और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और जनहित के कार्य करना इनर व्हील क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा की पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक सहायता पहुंचाने के लिए क्लब हमेशा तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ आगरा की ओर से श्रीमती मधु बघेल, मंजू जैन, रेखा जैन, निर्मल बंसल, शशि जैन एवं मंगेश जैन मौजूद रहे।

वहीं हेल्प आगरा की ओर से सुरेंद्र कुमार जैन, गौतम सेठ, विशेष बंसल, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता एवं अशोक बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor