राजनीति में महिलाओं की 50% भागीदारी का उठा मुद्दा, माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की बैठक में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

आगरा। सशक्त नारी, सशक्त समाज की भावना को केंद्र में रखते हुए माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की मासिक बैठक होटल अतिथि वन में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय "राजनीति में नारी का स्थान" रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए आधी आबादी को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उठाई। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार-विमर्श और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

Jul 16, 2026 - 20:30
 0
राजनीति में महिलाओं की 50% भागीदारी का उठा मुद्दा, माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की बैठक में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश
माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की बैठक में मौजूद समिति की पदाधिकारी और सदस्याएं।

बैठक समिति की संस्थापिका श्रीमती दीपिका डॉ. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व तथा श्रीमती नीलम राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। जून और जुलाई माह में जन्मदिन मनाने वाली बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित किया, जिसके बाद उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बैठक की विशेषता यह रही कि सभी सदस्याएं अपने-अपने आदर्श राजनीतिक नेता के रूप में वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभी ने राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे और कहा कि देश के लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक राजनीति में महिलाओं को बराबरी का अवसर नहीं मिलेगा, तब तक वास्तविक नारी सशक्तिकरण का लक्ष्य अधूरा रहेगा।

अम्बर परिवार की होस्ट श्रीमती गीता आजाद एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों और सदस्याओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रूपम विशाल ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पूनम प्रशांत एवं उनकी टीम ने "हरियाली समिति की संसद" विषय पर एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेल्फी प्वाइंट भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां सभी ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।

बैठक में सिंधु गुप्ता, रीता गुप्ता, नविता गुप्ता, ललितेश गुप्ता, पारुल गुप्ता, चंचल गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रेखा गुप्ता, उर्मि गुप्ता, नमिता गुप्ता, कामिनी गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, बाला गुप्ता, रेनू गुप्ता, सीमा तथा रजनी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor