जनकपुरी आयोजन समिति ने किया राजा दशरथ-कौशल्या स्वरूप का अभिनंदन
आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति–2026 की ओर से रामनगर कॉलोनी स्थित आवास पर राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल एवं रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह में जय श्रीराम और जय सियाराम के जयघोषों के बीच जनकपुरी महोत्सव को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर उनके पुत्र रजत सिंघल एवं पुत्रवधू निमिषा सिंघल का भी सम्मान किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्श पारिवारिक मूल्यों और मर्यादा की जीवंत अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल एवं पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम है।
चांदी व्यवसाय एवं कोल्ड स्टोरेज के स्वामी, आगरा सराफा कमेटी के मंत्री तथा राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल (सादाबाद वाले) ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ का स्वरूप धारण करना उनके लिए सौभाग्य और ईश्वर की विशेष कृपा है। वे इस दायित्व का पूर्ण श्रद्धा, आस्था और मर्यादा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से संतोष कटारा, राणा सुशील सिंह, सुनील पाठक, अभिनव यादव, अशोक गुप्ता (एडवोकेट), आशीष माहेश्वरी, अखिलेश दुबे, स्वामीनाथ तिवारी, ठाकुर सतीश जादौन, रामचंद्र सिंह राणा, जी.पी. सिंह, नरेंद्र सेंगर, विशाल पोरवाल, प्रभाकर शर्मा, रजत प्रधान, राजकुमार खत्री, अनुज गुप्ता, आकाश गोयल ग्वाला, अरविंद शर्मा, विजय बंसल, श्री रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, विजय गोयल, कोऑर्डिनेटर अंजुल बंसल, प्रवीण स्वरूप, एडवोकेट अशोक चौबे तथा मनमोहन निरंकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।