पहले ही प्रयास में बीपीएससी फतह करने वाली अंजली चौधरी का जाट महासभा ने किया अभिनंदन
आगरा। पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली अंजली चौधरी का गुरुवार को अखिल भारतीय जाट महासभा ने शास्त्रीपुरम स्थित द्वारिकापुरी आवास पर स्वागत एवं सम्मान किया। महासभा पदाधिकारियों ने अंजली को पगड़ी बांधी और पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अंजली चौधरी की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। अंजली चौधरी मूल रूप से तहसील किरावली के पनवारी गांव की निवासी हैं। उनके माता-पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। अंजली शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल एवं डीपीएस स्कूल, शास्त्रीपुरम से हुई, जबकि उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।
सम्मान समारोह में अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुखिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश चाहर, जिला महामंत्री वीरेन्द्र सिंह छौंकर, गुलवीर सिंह, चौधरी नवल सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा, नरेश इंदौलिया, गजेन्द्र सिंह नरवार, लोकेन्द्र चौधरी, श्रीमती निर्मल चाहर, सुरेन्द्र चौधरी, लखन चौधरी तथा श्याम सिंह चाहर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।