आईपीएल के दूसरे मैच में केकेआर की पारी खत्म,  एमआई के सामने 221 रन की चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Mar 29, 2026 - 21:54
 0
आईपीएल के दूसरे मैच में केकेआर की पारी खत्म,  एमआई के सामने 221 रन की चुनौती

मुंबई।  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए केकेआर की टीम ने 220 रन बनाए और मुंबई इंडियंस के सामने 221 रन की चुनौती रखी। समाचार लिखे जाने के समय एमआई की पारी शुरू हो चुकी थी।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। इसी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी 220 पर समाप्त हुई।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 67 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए। फिन एलन ने 17 गेंदों में 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। एक समय केकेआर का स्कोर 8 ओवरों में 100 पार था, तब लगा था कि आज 250 का स्कोर बनेगा। हालांकि मिडिल ओवरों में एमआई ने वापसी की। कैमरून ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए। रहाणे, एलन और ग्रीन के रूप में शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए।

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए। उपकप्तान रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, 4 हार्दिक पंड्या (कप्तान), 5 शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, गजनफर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट.

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग 11
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी.