लीडर्स आगरा ने रोबोटिक ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.खत्री का किया स्वागत,आधुनिक सर्जरी तकनीक पर दी जानकारी

प्रसिद्ध रोबोटिक ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. एसएस खत्री का आगरा आगमन पर सम्मान किया गया। लीडर्स आगरा परिवार ने होटल चोखो जीमन में आयोजित कार्यक्रम में शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया। डॉ. खत्री ने रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों और उसके लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और कम दर्दनाक होती है। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

May 17, 2026 - 20:38
 0
लीडर्स आगरा ने रोबोटिक ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.खत्री का किया स्वागत,आधुनिक सर्जरी तकनीक पर दी  जानकारी
रोबोटिक ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ.खत्री का स्वागत करते लीडर्स आगरा के सदस्य।

आगरा। देश में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को नई दिशा देने वाले प्रसिद्ध रोबोटिक ट्रांसप्लांट सर्जन एसएस खत्री के आगरा आगमन पर लीडर्स आगरा परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डॉ. खत्री रोबोटिक सर्जरी और ऑर्गन ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से जटिल सर्जरी को अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्दनाक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता के कारण मरीजों को कम समय में रिकवरी, न्यूनतम रक्तस्राव तथा बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

रोबोटिक सर्जरी चिकित्सा विज्ञान की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें अत्यधिक सटीकता के साथ ऑपरेशन किए जाते हैं। इस तकनीक से सर्जरी के दौरान जोखिम कम होता है तथा मरीज को जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। डॉ. खत्री ने इस क्षेत्र में अनेक सफल ऑपरेशन कर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

लीडर्स आगरा परिवार के सुनील जैन ने बताया आज होटल चोखो जीमन मे प्रमुख समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग की अध्यक्षता मे आयोजित एक कार्यक्रम मे डॉ. खत्री का शाल ओढ़ा कर सम्मान किया, लीडर्स आगरा परिवार ने उनको प्रतीक चिन्ह भेंट किया। आगरा के लिए यह गौरव का विषय है कि देश के प्रतिष्ठित रोबोटिक ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ शहर में आये हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं आम नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

डॉ. खत्री ने इस मौके पर "टॉक विथ आगरा" के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिकतम रोबोट से सर्जरी बिलकुल एक्यूरेट होती है, इसमें लचीले पन की गुंजाईश नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि आज हमने आगरा में सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के साथ जुड़कर घुटनों  के गंभीर मरीजों के साथ लेटेस्ट जानकारी साझा की है। 

इस अवसर पर सुरेश चंद गर्ग, स्वीटी चौहान, डॉ योगी, सुनील बग्गा, डॉ अशोक कुशवाह, आयुषी गुप्ता, रोबिन जैन, अंजली गुप्ता, ऋतुराज दुबे, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, दीपू वर्मा, विनीता जादौन, राजदीप ग्रोवर, प्रभुदयाल सिंह, अवधेश उपाध्यय, पूजा भूमिक, ज्योति बुद्धिराजा, संजय शर्मा शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।