‘पुष्पा स्टाइल’ में चल रहा था शराब का खेल: जनरेटर की बंद बॉडी में छिपाकर ले जाई जा रही 600 पेटी अवैध शराब आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार
आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की सतर्क चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। तस्कर फिल्मी तर्ज पर ‘पुष्पा स्टाइल’ में ट्रक के भीतर जनरेटर की बॉडी बनाकर उसके अंदर शराब छिपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक से करीब 600 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
छलेसर हाईवे पर चेकिंग में खुला राज
जानकारी के अनुसार थाना एत्मादपुर पुलिस देर रात छलेसर हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। पहली नजर में ट्रक में जनरेटर रखा दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिस को शक हुआ तो जनरेटर की बंद बॉडी को खोलकर देखा गया।
जनरेटर की बॉडी के अंदर छिपाई थी शराब
जांच के दौरान पता चला कि ट्रक के अंदर बनाए गए जनरेटर बॊडी के बंद ढांचे के भीतर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। गिनती करने पर लगभग 600 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक यह शराब पंजाब के भटिंडा से बिहार ले जाई जा रही थी।
दो तस्कर हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर और रिसीवर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
बरामद शराब की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक और शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Top of Form
Bottom of Form