आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों और जोन में नई तैनाती
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 16 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। कई अधिकारियों को अलग-अलग जोन, थानों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस क्रम में 16 उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले कर उन्हें अलग-अलग थानों, जोन और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, दीपिका सिरोही को थाना एत्मादपुर से साइबर क्राइम थाने भेजा गया है, जबकि सरिता यादव को थाना खंदौली से नगर जोन में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात आलोक कुमार तिवारी, अरुण विलगैया, शक्ति राठी और निरंजन तिवारी को नगर जोन में भेजा गया है।
वहीं अरविन्द कुमार, महेश चंद्र और प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से पश्चिमी जोन में तैनाती मिली है। अनिरुद्ध कुमार दुबे को थाना सदर से पश्चिमी जोन भेजा गया है। मो. खालिद को थाना खेरागढ़ से पूर्वी जोन में स्थानांतरित किया गया है।
अन्य तबादलों में आबिद को थाना मंटोला, राजेश कुमार को थाना फतेहपुर सीकरी और संजय पंवार को पुलिस लाइन से ताज सुरक्षा में भेजा गया है। इसके अलावा सत्यपाल सिंह को ट्रांस यमुना थाने से गुमशुदा प्रकोष्ठ और तालिब चौहान को पुलिस लाइन से नफीस सेल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्यशैली की अपेक्षा की गई है।