लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 में मनीष अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, जिला गवर्नर के मुख्य सलाहकार और मार्केटिंग-मीडिया चेयरपर्सन बनाए गए
आगरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसायी लायन मनीष अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम नारायण वर्मा ने लायंस क्लब आगरा आकाश के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को अपना मुख्य सलाहकार (चीफ एडवाइजर) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें मार्केटिंग एवं मीडिया चेयरपर्सन का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है।
मनीष अग्रवाल की समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है। इसके अलावा वे वर्ष 2013 और 2021 में व्यापार एवं उद्योग की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वर्तमान में मनीष अग्रवाल श्री कृष्ण लीला समिति के वर्ष 2017 से लगातार अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे आगरा सीड एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन तथा आगरा होलसेलर्स एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं।
उनकी नियुक्ति पर नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, के. डी. गुप्ता, लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष मनोज गोयल, संजय अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, सुनील शर्मा, सुशील बंसल सहित अनेक पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मनीष अग्रवाल के नेतृत्व और अनुभव से लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी2 की सेवा गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल ने इस दायित्व के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और लायंस परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की सेवा परियोजनाओं, जनसंपर्क, मार्केटिंग और मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।