श्रीकृष्ण लीला समिति की कमान फिर मनीष अग्रवाल के हाथों में, लगातार दसवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष, पांच वर्षों के लिए होगा कार्यकाल
आगरा। श्रीकृष्ण लीला समिति के नेतृत्व में एक बार फिर निरंतरता और विश्वास की मुहर लग गई। वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित समिति की महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी मनीष अग्रवाल को सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वर्ष 2017 से लगातार समिति का नेतृत्व कर रहे मनीष अग्रवाल को लगातार दसवीं बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उन्हें नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के गठन का पूर्ण अधिकार भी प्रदान किया गया।
वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित श्रीकृष्ण लीला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुए इस निर्णय के साथ ही समिति के अगले पांच वर्षों के नेतृत्व की तस्वीर साफ हो गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मनीष अग्रवाल के नाम पर एकमत सहमति जताई और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
मनीष अग्रवाल शहर के प्रमुख सीमेंट व्यवसायी होने के साथ-साथ नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछले कई वर्षों से वे श्रीकृष्ण लीला समिति के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज बंसल ने ने कहा कि सर्वसम्मति से मिला यह दायित्व मनीष अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और लोकप्रियता का प्रमाण है।
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा ने भी मनीष अग्रवाल को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समिति आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और धार्मिक आयोजनों को और अधिक भव्य स्वरूप मिलेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में श्रीकृष्ण लीला को और अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। साथ ही प्रयास रहेगा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर पूरे शहर का सांस्कृतिक महोत्सव बने, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
बैठक में नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, पीतांबरा मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, आदर्श नंदन गुप्ता, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, मनोज कुमार गुप्ता (लिंकर), अशोक गोयल, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय गर्ग, धर्मेंद्र गर्ग बॉबी, पंकज मोहन शर्मा, विनीत, लक्ष्मण शर्मा, केके अग्रवाल, अनूप गोयल, जवाहर लाल, वीरेंद्र गोयल और मनोज गोयल सहित समिति के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।