तुलसी के 101 पौधों से दिया हरियाली और सनातन संस्कृति का संदेश, अमृतम शाखा का जनजागरण अभियान
आगरा। भारत विकास परिषद की अमृतम शाखा ने संस्कृति माह के अंतर्गत कमला नगर स्थित श्रीराम चौक पर पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का संदेश देते हुए 101 तुलसी के पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने तुलसी के धार्मिक, आध्यात्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता 'राम भाई' ने सभी नागरिकों से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद सिंघल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम का संयोजन विकास गोयल एवं सपना गोयल ने किया। इस अवसर पर शाखा सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, उपाध्यक्ष एवं महिला प्रभारी रेखा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आरएस गुप्ता, सुनील बंसल, नीरज मित्तल, राकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, दीपक भार्गव, हिमांशु अग्रवाल, बृजमोहन रेपुरिया, राजा बाबू गोयल, ज्योति मित्तल, राज अग्रवाल, गौरव बिंदल, मधु गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।