आगरा के बिचपुरी कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया प्रगतिशील किसानों का सम्मान, रसायन मुक्त खेती अपनाकर भूमि और पर्यावरण बचाने का आह्वान

कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी, भूमि की उर्वरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा पदाधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों ने भी विचार रखे तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

Jun 19, 2026 - 20:02
 0
आगरा के बिचपुरी कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया प्रगतिशील किसानों का सम्मान, रसायन मुक्त खेती अपनाकर भूमि और पर्यावरण बचाने का आह्वान
बिचपुरी कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी। साथ हैं सांसद राज कुमार चाहर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां और महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता।

आगरा। कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से रसायन मुक्त खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा आगरा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया तथा भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक पद्धति नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत घटाने और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है तथा स्वस्थ कृषि व्यवस्था विकसित होती है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता तथा प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञों ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की आवश्यकता है और इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की तथा अन्य किसानों से भी प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।

कार्यशाला में विधायक चौधरी बाबूलाल, प्रदीप भाटी, कालीचरण सुमन, अशोक पिप्पल, अशफ़ाक़ सैफी, हरिओम रावत, महेश शर्मा, देवेंद्र रावत, सत्यप्रकाश लोधी, मनवीर चौहान, उमा शंकर माहौर, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल और मुकेश चाहर, सोनू दिवाकर, डॉ. निधि शर्मा, दीपू जादौन, मनमोहन कुशवाह, के.के. सिकरवार, विजय श्रीवास्तव, सतेंद्र बरुआ, गौरव सोलंकी, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor