राष्ट्र प्रथम अभियानः सांसद नवीन जैन ने शहर में किया व्यापक जनसंपर्क युवा और व्यापारी साथ रहे

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्र प्रथम अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को आगरा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजन को राष्ट्रहित, स्वदेशी अपनाने, ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति जागरूक किया गया।

May 21, 2026 - 20:04
May 21, 2026 - 20:06
 0
राष्ट्र प्रथम अभियानः सांसद नवीन जैन ने शहर में किया व्यापक जनसंपर्क युवा और व्यापारी साथ रहे
बेलनगंज क्षेत्र में जनसम्पर्क करते सांसद नवीन जैन।

इसी क्रम में सांसद नवीन जैन ने बेलनगंज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व करते हुए भैरों नाला स्थित जगन प्लाजा एवं पथवारी चौराहे पर प्रबुद्ध जनों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सात राष्ट्रव्यापी आव्हानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सांसद नवीन जैन ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वदेशी को अपनाए, ईंधन की बचत करे तथा सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद नवीन जैन ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आमजन के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात आव्हानों से संबंधित पंपलेट वितरित किए। इन पंपलेटों के माध्यम से लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग और राष्ट्रहित से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने “राष्ट्र प्रथम अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता वैभव जैन ने सिकंदरा स्थित कारगिल चौराहे पर युवाओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम में युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली।

सांसद नवीन जैन के आव्हान पर छीपीटोला चौराहा, खंदारी चौराहा, कमला नगर मैन मार्केट सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी समर्थकों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, कारपूलिंग, ईंधन बचत, स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आव्हान किया गया।

जनसंपर्क अभियान में सर्व अभियान संयोजक राहुल जैन, सर्व अभियान सह संयोजक अमित ग्वाला, बाजार जनसंपर्क संयोजक राकेश जैन, दीपक जैन, पार्षद राहुल वैध, पार्षद पंकज अग्रवाल, नागेश पंडित, संजय कप्तान, सह संयोजक मुरारी लाल अग्रवाल, पार्षद नीतीश भारद्वाज, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद जयदीप सोनकर, मंडल अध्यक्ष विवेक लोधी, मंडल अध्यक्ष कौशल चौहान, महिला संयोजक बबीता पाठक, पूर्व पार्षद जगदीश पचौरी, पूर्व पार्षद प्रवीण जैन, पूर्व पार्षद हरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor