नेशनल चैम्बर चुनाव 2026-27 में रोमांचक मुकाबले: 558 वोट पाकर मनोज बंसल बने अध्यक्ष, अम्बा प्रसाद गर्ग और नीतेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, विनय मित्तल कोषाध्यक्ष चुने गये
आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा के वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव शनिवार को अग्रवन, वाटर वर्क्स चौराहा स्थित परिसर में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मनोज कुमार बंसल ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार गुप्ता को 558 मत प्राप्त कर पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें चैम्बर के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे चुनाव के दौरान अनुशासन और सौहार्द का माहौल बना रहा।
अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला दिखा
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनोज कुमार बंसल को 558 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार गुप्ता को 539 मत मिले। इस तरह बंसल ने 19 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर चैम्बर की कमान संभालने जा रहे हैं।
उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर भी हुआ चुनाव
दो उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनाव में अम्बा प्रसाद गर्ग को 670 मत और नीतेश अग्रवाल को 665 मत प्राप्त हुए, जबकि गिरीश चंद गोयल को 367 मत मिले। इस प्रकार अम्बा प्रसाद गर्ग और नीतेश अग्रवाल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विनय मित्तल को 623 मत प्राप्त हुए, जबकि सतीश अग्रवाल को 472 मत मिले। इस तरह विनय मित्तल ने स्पष्ट बढ़त के साथ कोषाध्यक्ष पद पर विजय हासिल की।
विभिन्न समूहों के भी परिणाम घोषित
चुनाव समिति के अनुसार समूह संख्या 3 में राजेश अग्रवाल और राजकुमार भगत विजयी रहे। समूह संख्या 9 में नितिन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और केशव दत्त गुप्ता को जीत मिली।
इसके अतिरिक्त अन्य समूहों में उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, जो इस प्रकार हैं-
ग्रुप 1: राकेश सिंघल, विवेक मित्तल
ग्रुप 2: संजीव गुप्ता, शलभ गर्ग
ग्रुप 4: गोमित जैन, कुलदीप कोहली, नारायन भरानी, रंजीत सामा, तरुण अग्रवाल
ग्रुप 5: सुशील बंसल, विजय कुमार गुप्ता
ग्रुप 6: अम्बुज गोयल, संजीव अग्रवाल, शम्भू अग्रवाल, विजय कुमार जैन
ग्रुप 7: अनूप गोयल
ग्रुप 8: प्रशांत मित्तल
ग्रुप 10: मोहित गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल
ग्रुप 11: अनिल अग्रवाल
ग्रुप 12: मयंक अग्रवाल, सचिन सारस्वत
ग्रुप 13: देवेन्द्र गोयल, डीजी मित्तल, मयंक अग्रवाल, विकास मित्तल
ग्रुप 14: अनुज विकल
शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ चुनाव
पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सभी सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया।
चैम्बर के वर्तमान अध्यक्ष संजय गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पूरी टीम को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई टीम नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने चुनाव समिति की भी सराहना करते हुए कहा कि समिति ने निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए।
चुनाव समिति में रहे ये सदस्य
चुनाव समिति में चेयरमैन मनीष अग्रवाल, को-चेयरमैन श्रीकिशन गोयल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेन्द्र कुमार सिंघल, शलभ शर्मा तथा अध्यक्ष पदेन सदस्य संजय गोयल शामिल रहे।
इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष एवं कोर कमेटी चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष के.के. पालीवाल, अमर मित्तल, राजीव अग्रवाल और नरेन्द्र सिंह भी चुनाव के दौरान मौजूद रहे।