आगरा कॊलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

राष्ट्रसेवा और मानवीय कर्तव्य की भावना को साकार करते हुए आगरा कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस आयोजन ने युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश दिया।

Feb 27, 2026 - 19:02
 0
आगरा कॊलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
मेडिकल कॊलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करते आगरा कॊलेज के एनसीसी कैडेट्स।

आगरा। एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज के तत्वावधान में एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर उपस्थित कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कैडेट्स को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए जागरूक नागरिक तैयार करना भी है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने रक्तदान की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से न केवल मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले कैडेट्स में विशेष गोस्वामी, मयंक अरेला, ऋषभ जसावत, दीपेश कुमार, हर्षित भगौर और रोहित शामिल रहे। सभी कैडेट्स ने उत्साह और गर्व के साथ इस मानवीय कार्य में भाग लिया।

शिविर के दौरान डॉ. सौम्या, प्रमोद कुमार, यूओ समायरा सिंह, प्रिया, अदिति और सक्षम सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी एनसीसी द्वारा इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को और मजबूत किया जा सके।

SP_Singh AURGURU Editor