क्लासिक पहचान के साथ नई बुलेट 650 आगरा में लॉन्च, 648 सीसी दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स से लैस बाइक को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज

आगरा। मोटरसाइकिल जगत की दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड ने आज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया धमाका करते हुए अपनी सबसे प्रतिष्ठित बाइक बुलेट को और अधिक शक्तिशाली एवं आधुनिक रूप में पेश कर दिया। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जिसे राइडिंग प्रेमियों के लिए एक बड़े बदलाव और सपने के साकार होने के रूप में देखा जा रहा है।

May 28, 2026 - 21:44
 0
क्लासिक पहचान के साथ नई बुलेट 650 आगरा में लॉन्च, 648 सीसी दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स से लैस बाइक को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज
आगरा रॊयल्स पर गुरुवार को नई बुलेट मोटर साइकिल को लॊन्च करते एसपी विजिलेंस अलका सेन और लायंस इंटरनेशनल के पूर्व डाइरेक्टर जितेंद्र चौहान। साथ हैं एमडी मनोज जादौन।

आगरा में भव्य लॉन्च, दिग्गज रहे मौजूद

आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास आगरा रॉयल्स शोरूम पर बुलेट 650 का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर एसपी विजिलेंस अलका सेन और लाइंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर जितेन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से बाइक का अनावरण किया।

इस दौरान आगरा रॉयल्स के एमडी मनोज जादौन ने कहा कि आगरा के युवाओं में इस नई बुलेट को लेकर जबरदस्त उत्साह है और लॉन्च के साथ ही इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रॉयल एनफील्ड के एरिया सेल्स मैनेजर सुमित कुमार, और आगरा एनफील्डर्स ग्रुप के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।

क्लासिक पहचान के साथ आधुनिक ताकत का संगम

नई बुलेट 650 को वैश्विक स्तर पर सराहे गए 650 सीसी ट्विन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह बाइक दशकों से भारतीय सड़कों पर राज कर रही बुलेट की पारंपरिक शान और क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए आधुनिक परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है।

दमदार 648 सीसी इंजन से जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस नई मोटरसाइकिल में रॉयल एनफील्ड का भरोसेमंद 648 सीसी पैरेलल ट्विन एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 47 बीएचपी की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन लंबी दूरी की राइडिंग को बेहद स्मूथ और थकावट मुक्त बनाता है।

सिग्नेचर क्लासिक डिजाइन और दमदार ‘थंप’

बुलेट 650 में पारंपरिक टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट और हाथ से बनी पिनस्ट्राइपिंग जैसी क्लासिक पहचान को बरकरार रखा गया है। राइडर्स के लिए सबसे खास इसका सिग्नेचर ‘थंप’ एग्जॉस्ट नोट है, जिसे नए ट्विन एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ और अधिक गहराई और दमदार बनाया गया है।

इस बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, मजबूत चेसिस, एलईडी हेडलैंप और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इसे क्लासिक के साथ-साथ पूरी तरह मॉडर्न भी बनाते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor