मैरी कॉम के हाथों सम्मानित हुए निर्मेश राघव, 'बेस्ट विज़नरी मेंटर एंड लीडरशिप अवॉर्ड' ने बढ़ाया शहर का मान
नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शहर के प्रसिद्ध मोटिवेशनल मेंटर, शोधकर्ता एवं नेतृत्व विशेषज्ञ निर्मेश राघव को भारत की महान मुक्केबाज़ और ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम ने प्रतिष्ठित बेस्ट विज़नरी मेंटर एंड लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया। छह वर्षों के शोध, समर्पण और एक लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए मिला यह सम्मान शहर के लिए गौरव का विषय बन गया।
नई दिल्ली। देश की दिग्गज मुक्केबाज़ और ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम के हाथों शहर के प्रसिद्ध मोटिवेशनल मेंटर, शोधकर्ता एवं नेतृत्व विशेषज्ञ निर्मेश राघव को प्रतिष्ठित बेस्ट विज़नरी मेंटर एंड लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मिला यह सम्मान उनके छह वर्षों के निरंतर परिश्रम, दूरदर्शी सोच और समाज के लिए किए गए प्रेरणादायी कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान माना जा रहा है।
निर्मेश राघव ने पिछले छह वर्षों में अपने शोध, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और सफलता से जुड़े कार्यक्रमों ने युवाओं, विद्यार्थियों, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को नई दिशा प्रदान की है।
निर्मेश राघव द्वारा विकसित फॉर्मूला फॉर सक्सेस मॉडल उनकी विशेष पहचान बन चुका है। यह अवधारणा लोगों को अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास विकसित करने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्राप्त करने की प्रेरणा देती है। उनके शोध आधारित सिद्धांत और व्यावहारिक मॉडल आज हजारों लोगों के लिए सफलता का मार्गदर्शक बन चुके हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद निर्मेश राघव ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जिन्होंने उनके मिशन और विज़न पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि निरंतर सीखने की इच्छा, आत्मविश्वास, अनुशासन और समाज के लिए सकारात्मक योगदान ही वास्तविक सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
उन्होंने कहा कि आगे भी उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित कर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सफल बनाने की दिशा में कार्य करते रहें।