भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर छाई, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी, इसका डिजाइ है आकर्षक
सामने आई तस्वीर में ट्रेन बेहद आधुनिक और एयरोडायनैमिक डिजाइन में दिखाई दे रही है। ट्रेन के आगे का हिस्सा काफी स्लीक बनाया गया है ताकि तेज रफ्तार के दौरान हवा का दबाव कम हो सके।
अहमदाबाद। भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर लोगों का इंतजार अब और ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर बुलेट ट्रेन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें हाई-स्पीड ट्रेन भगवा और सफेद रंग के शानदार डिजाइन में नजर आ रही है। ट्रेन का भविष्य का लुक और तेज रफ्तार वाला डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है। तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर लोग इसे “रफ्तार की रानी” कहने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि यही वो ट्रेन है जो भारत में बुलेट ट्रेन के तौर पर चलेगी।
सामने आई तस्वीर में ट्रेन बेहद आधुनिक और एयरोडायनैमिक डिजाइन में दिखाई दे रही है। ट्रेन के आगे का हिस्सा काफी स्लीक बनाया गया है ताकि तेज रफ्तार के दौरान हवा का दबाव कम हो सके। भगवा, काले और सफेद रंग का काम्बिनेशन इसे बाकी ट्रेनों से बिल्कुल अलग लुक दे रहा है। तस्वीर को देखकर लोग कह रहे हैं कि वंदे भारत ट्रेन और बुलेट ट्रेन में केवल रंग सेम है बाकी लुक वाइज बुलेट ट्रेन आगे निकल गई है।
बुलेट ट्रेन परियोजना को भारत के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट में गिना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद लंबी दूरी का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आरामदायक हो जाएगा। हाई-स्पीड रेल नेटवर्क भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने वाला माना जा रहा है।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को 15 अगस्त, 2027 को शुरू किया जाना निर्धारित है। एक बार चालू हो जाने पर, इस ट्रेन से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो घंटे रह जाने की उम्मीद है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) द्वारा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सुरंग निर्माण हेतु मुंबई के पूर्वी उपनगर विक्रोली में पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का कटरहेड उतारे जाने के एक दिन बाद सामने आई है।
तस्वीर वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे “भारत की शान” बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि अब भारतीय रेलवे पूरी तरह हाईटेक दौर में पहुंच चुका है। कई लोगों को ट्रेन का भगवा रंग भी काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा...ये बुलेट ट्रेन सफर का मतलब ही बदल देगी। एक और यूजर ने लिखा...किराया कितना होगा? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....जनरल कोच भी सुधार दो, बुलेट ट्रेन भी चला देना।