निर्जला एकादशी पर सेवा का संकल्प, खत्री सभा ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत और खिलाए आम

आगरा। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर खत्री सभा आगरा महानगर ने हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए गुरुवार को शुभम अपार्टमेंट, हलवाई की बगीची के सामने विशाल शरबत एवं फल वितरण सेवा शिविर आयोजित किया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर और आम वितरित कर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाई गई। सेवा कार्य में सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं शरबत तैयार कर अपने हाथों से लोगों को वितरित किया।

Jun 25, 2026 - 21:31
 0
निर्जला एकादशी पर सेवा का संकल्प, खत्री सभा ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत और खिलाए आम
हलवाई की बगीची पर निर्जला एकादशी के मौके पर शरबत वितरण करते खत्री सभा के पदाधिकारी।

कार्यक्रम का आयोजन 25 जून, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से किया गया। तेज धूप और उमस के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों ने शिविर का लाभ उठाया। खत्री सभा के सदस्यों ने राहगीरों को रोक-रोककर ठंडा शरबत पिलाया और आम वितरित किए। सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ खत्री सभा के पूर्व अध्यक्ष गौतम सेठ ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से किया। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा और फल वितरण भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा ऐसे आयोजन समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

सेवा शिविर में ओम सेठ, अध्यक्ष अमित खत्री, समाजसेवी रोहित कत्याल, विकास मेहरा, आर.के. टंडन, संजय टंडन, नेहा सहगल, शीला बहल, पायल अरोरा, अजय कपूर, राजीव खन्ना, सिद्धि कपूर, संतोष कपूर, निधि अरोरा और विजित सहगल सहित खत्री सभा परिवार के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राहगीरों को शीतल पेय और फल वितरित किए।

SP_Singh AURGURU Editor