राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी में फैलेगी रोशनी, मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील

आगरा। ट्रांस जमुना कॉलोनी निवासी राकेश अग्रवाल (61), सुपुत्र स्वर्गीय कैलाश चन्द्र अग्रवाल का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिजनों ने मानवता का परिचय देते हुए उनका नेत्रदान कराने का निर्णय लिया, जिससे दो दृष्टिबाधित लोगों की जिंदगी में उजाला होगा।

Jun 15, 2026 - 18:12
 0
राकेश अग्रवाल के नेत्रदान से दो लोगों की जिंदगी में फैलेगी रोशनी, मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील
स्व. राकेश अग्रवाल।

परिजनों की ओर से टीटू ने श्री बजाजा कमेटी से संपर्क कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराने का अनुरोध किया। सूचना मिलते ही श्री बजाजा कमेटी के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा एवं चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और सफलतापूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।

चिकित्सकों के अनुसार राकेश अग्रवाल के दोनों नेत्र दो जरूरतमंद दृष्टिबाधित व्यक्तियों को प्रत्यारोपित किए जाएंगे, जिससे उनकी जिंदगी में नई रोशनी आएगी।

श्री बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महासचिव राजीव अग्रवाल, प्रभारी विष्णु जैन तथा मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में प्रकाश भर सकता है।

नेत्रदान से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9319809451 पर संपर्क किया जा सकता है।

SP_Singh AURGURU Editor