रंगभरनी एकादशी पर शमसाबाद में रंग-गुलाल की बौछार, ढोल-नगाड़ों संग निकली भव्य शोभायात्रा
शमसाबाद। रंगभरनी एकादशी के पावन अवसर पर शमसाबाद नगर रंग, उल्लास और भक्ति के संगम में सराबोर हो उठा। प्राचीन हिंदू मेला कमेटी के तत्वावधान में दाऊजी मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजन-आरती के उपरांत ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर में कंस मेले की रौनक बिखेर दी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी, जहां रास्ते भर श्रद्धालु गुलाल उड़ाते और जयकारे लगाते नजर आए।
ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और झांकियों ने मोहा मन
दाऊजी मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा बैंड-बाजों, अनेक आकर्षक झांकियों एवं धार्मिक स्वरूपों से सुसज्जित रही। रंगों की बौछार और भक्ति संगीत के बीच नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं और कंस मेले की ऐतिहासिक परंपरा की झलक दिखाती रहीं। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रही, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राहुल बंदेजिया, आशीष आर्य, कन्हैया, अजय पाल, कोमल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।
होलिका दहन और विशाल शोभायात्रा की रूपरेखा तय
कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 मार्च की रात्रि को विधिवत होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 6 मार्च को दाऊजी मंदिर से विशाल शोभायात्रा मेला स्थल कंस टीला के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
दाऊजी मंदिर प्रांगण में गठित हुई नई कार्यकारिणी
इससे पूर्व शमसाबाद नगर की प्राचीन हिंदू मेला कमेटी की बैठक दाऊजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्व समाज की सहभागिता रही और अध्यक्षता प्राचीन कंस मेला कमेटी के संस्थापक श्री आशीष आर्य ने की।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष राहुल वन्देजिया, महामंत्री अंकुर गुप्ता (हवेली वाले), कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता (निक्की) चुने गए।
संरक्षक मंडल में सुभाष गुप्ता (पप्पू लुहारी वाले), छीतरमल जी, सुमन नेताजी शामिल किए गए।
उपाध्यक्ष मंडल में हरेंद्र जैन, खेतराम कुशवाह, उदय बंदेजिया, डॉ. अमित गुप्ता, अजयपाल सिंह को दायित्व सौंपा गया।
सहमंत्री मंडल में अशोक वर्मा सभासद, बबलू सभासद, राजीव कोड़ान सभासद, दिनेश राठौर चुने गए।
शोभायात्रा प्रभारी के रूप में मोहन पालीवाल, श्रीभगवान राठौर, रामू राठौर, विकास शाक्य, अनुराग गुप्ता, गुड्डू रघुवंशी, श्रीनिवास रघुवंशी, मोहन गुप्ता नियुक्त किए गए।
साज-सज्जा प्रभारी की जिम्मेदारी कान्हा गुरु, ऋषि वर्मा, आयुष गुप्ता, हर्ष गुप्ता, ओम गुप्ता, कमल राठौर को दी गई।
प्रचार-प्रसार प्रभारी पवन कुशवाह, सत्यभान रघुवंशी, अमन पाराशर, मनीष ठाकुर, प्रशांत वर्मा बनाए गए।
सुरक्षा प्रभारी के रूप में कन्हैया धाकरे, सचिन, हरीश कुशवाह, मनीष पंडित, अभिषेक रघुवंशी चुने गए।
रंग प्रभारी सतीश साई तथा कोष निरीक्षक के रूप में मनीष गुप्ता मढ़ावार और रामकुमार गुप्ता (रामू सर्राफ) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Top of Form
Bottom of Form