शाहगंज में अपनी बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार साल की बच्ची के साथ कंपाउंडर ने की अश्लील हरकत

शाहगंज क्षेत्र में अपनी बहन के साथ क्लीनिक पर दवा लेने गई 4 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर समझौता करने का भी दबाव बनाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

May 2, 2026 - 23:33
May 2, 2026 - 23:34
 0
शाहगंज में अपनी बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार साल की बच्ची के साथ कंपाउंडर ने की अश्लील हरकत

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर दवा लेने गई 4 साल की बालिका के साथ कंपाउंडर के द्वारा अश्लील हरकत की गई। बालिका ने रोते हुए अपनी बहन और घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बता दी। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए पंचायत बैठाने के भी पूरे प्रयास किए गए। इधर बालिका के परिवार ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद आरोपी कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे क्षेत्र की रहने वाली एक चार वर्ष की बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ पास में ही स्थित क्लीनिक पर दवा लेने के लिए गई थी। बताया जा रहा है वहां पर कंपाउंडर असीम उस्मानी बालिका को बहला फुसलाकर अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची रोते हुए बाहर निकल आई और अपनी बड़ी बहन को इस बात की जानकारी दी। दोनों बहनों ने घर जाकर अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब क्लीनिक पर पहुंचे तो उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया गया। इसके साथ ही पंचायत बैठानेका भी प्रयास किया गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।