अमरपुरा सचिवालय में SIR अभियान को मिली रफ्तार, सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में आवेदन भरे गए
आगरा के बिचपुरी ब्लॉक स्थित अमरपुरा सचिवालय में सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में SIR अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान 117 फॉर्म-6 आवेदन भरवाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जागरूकता दिखाई।
आगरा। बिचपुरी ब्लॉक के गांव अमरपुरा स्थित सचिवालय परिसर में गुरुवार को एसआईआर अभियान के अंतर्गत एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किया। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म संख्या-6 के लगभग 117 आवेदन पत्र भरवाए गए, जिससे अभियान को नई गति मिली।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी जागरूकता और उत्साह का परिचय दिया। सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं से विशेष रूप से आगे आकर फॉर्म भरने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने SIR अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इसका लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और त्रुटिरहित सूची तैयार करना है। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शिशिर यादव, लाल सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख सोनू दिवाकर, गुड्डु चाहर, मोहन सिंह चाहर, मंडल अध्यक्ष पदम सिंह, बीडीओ रंजन सिंह, सांसद प्रतिनिधि आगरा ग्रामीण राकेश लोधी, ओमप्रकाश चलनी वाले, रुचि चतुर्वेदी, सतेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र बघेल, मानवेन्द्र तोमर, फ़ौरन सिंह, पवन सिकरवार, देवकीनंदन शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।