आगरा में छह बेटियों का बसेंगे घर, सुरभि के सामूहिक विवाह समारोह में समाज देगा संदेश

आगरा। समाज में समरसता और मानवता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए भारत विकास परिषद ‘सुरभि’ द्वारा 4 मई को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न वर्गों की छह निर्धन बेटियों का विवाह कर उनका घर बसाया जाएगा, जो सामाजिक एकता और सेवा का सशक्त संदेश देगा।

May 2, 2026 - 17:31
 0
आगरा में छह बेटियों का बसेंगे घर, सुरभि के सामूहिक विवाह समारोह में समाज देगा संदेश
चार मई को होने जा रहे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देतीं भारत विकास परिषद सुरभि की सदस्याएं।

तैयारियों को अंतिम रूप, समाजसेवी महिलाएं जुटीं

शनिवार को श्रीमती निधि विनय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन से जुड़ीं श्रीमती प्रीति उपाध्याय, नीलिमा शर्मा, वंदना अग्रवाल और निधि बंसल ने बताया कि यह समारोह समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास है, जिसमें बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

मेहंदी से शुरू होगा उत्सव, 4 मई को विवाह संस्कार

3 मई को महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में मेहंदी, महिला संगीत और उपहार संग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 4 मई को सुबह 10 बजे जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन से घुड़चढ़ी के साथ सामूहिक बरात निकलेगी। दोपहर 12 बजे पाणिग्रहण संस्कार और 2 बजे सात फेरों की रस्म पूरी होगी। शाम 4 बजे नवयुगलों को गृहस्थी का सामान भेंट कर भावुक विदाई दी जाएगी।

बड़े नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की रहेगी मौजूदगी

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान और महापौर हेमलता दिवाकर सहित अनेक गणमान्य अतिथि नवयुगलों को आशीर्वाद देंगे।

समाजसेवा का सशक्त उदाहरण

संयोजक निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, अंजना शिवहरे, डॉ. रचना शर्मा और मीना अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर देना है। सचिव अंजलि अनूप अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ममता आनंद जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करेगा।

भव्य आयोजन में जुटा पूरा ‘सुरभि’ परिवार

समारोह में समाजसेवी महेश उपाध्याय और शिल्पी उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे। गौरव बंसल अध्यक्षता करेंगे और अजय शिवहरे स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। मोहनलाल अग्रवाल, वीडी अग्रवाल, नरेंद्र कुमार और मनोज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
सुरभि की मार्गदर्शक बबिता अग्रवाल, एडवोकेट अनुपम बंसल, रूपाली अग्रवाल, प्रवीना शर्मा, सीमा अग्रवाल, ममता गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, बबिता पाठक, रंजना ठाकुर, कुसुम गर्ग, निधि अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, डॉ. हर्षा माहेश्वरी, कल्पना शर्मा और संगीता मित्तल सहित सभी महिला सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं।

SP_Singh AURGURU Editor