सूरौठी गांव को मिली विकास की सौगात, 25 लाख की रपट और तीन पानी टंकियों के लोकार्पण से ग्रामीणों में खुशी की लहर

फतेहपुर सीकरी। विधानसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सूरौठी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित खारी नदी की रपट एवं तीन अलग-अलग पानी की टंकियों का विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया गया। विकास परियोजनाओं के शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन और पेयजल की बेहतर सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

May 24, 2026 - 21:31
 0
सूरौठी गांव को मिली विकास की सौगात, 25 लाख की रपट और तीन पानी टंकियों के लोकार्पण से ग्रामीणों में खुशी की लहर
फतेहपुर सीकरी के सूरौठी गांव में पानी की तीन टंकियों के लोकार्पण के मौके पर मौजूद ग्रामीण।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों को गांव की बड़ी जरूरत बताते हुए खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि बरसात के दिनों में खारी नदी की वजह से आवागमन प्रभावित होता था, लेकिन रपट बनने से अब लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पानी की टंकियों के निर्माण से गांव में पेयजल व्यवस्था भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान गांव सूरौठी के खजान सिंह सूबेदार, सुखवीर प्रधान, तोरन चाहर, सहदेव, गुड्डा भाई, गोविंद बीडीसी, डॉ. पप्पू, सूरजमल, अविनाश, राहीराम, धनपाल सिंह एवं रामवीर मास्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर बंटी प्रधान, ठाकुर श्याम बाबू प्रधान, ध्रुव सिंह प्रधान, तालेवर प्रधान, गुलाब प्रधान, लाखन सिंह प्रधान, गोविंद सिंह प्रधान, रूप सिंह प्रधान, करतार प्रधान, चोबसिंह प्रधान, भगत प्रधान, सुखवीर प्रधान, गीतम प्रधान, बंटी इन्दोलिया प्रधान, अंकित प्रधान, हरप्रसाद, हरीश चंद्र प्रधान, विशंभर प्रधान, भोलू नेता, संजू सरपंच, संजय गोयल, केशव पंडित, मिथुन लोधी, अशोक लोधी सभासद, प्रदीप डागुर, सुनील चौधरी, दीवान सिंह, समुंद्र सरपंच, सुल्ली नेता, बवली भाई, विकेश चाहर, वीरेंद्र लोधी, लोकेन्द्र सिंह, भरत सिंह, गोविंदा पंडित, मांगे लाल एवं अशोक प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे गांव की मूलभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों को दैनिक जीवन में काफी राहत मिलेगी।

SP_Singh AURGURU Editor