यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, आगरा की बेबीरानी मौर्य भी शामिल, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार भी
यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही 548 सदस्य और 134 विशेष आमंत्रित सदस्य घोषित किए गए हैं।
लखनऊ। यूपी बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान किया। 30-31 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी यूपी बीजेपी ने बनाए हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और विनय कटियार के नाम भी शामिल हैं।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, एमएलसी तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के नाम हैं।
आज सपा में शामिल होने वाले सिनोद शाक्य को बीजेपी ने अपना प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया। बेबी रानी मौर्य, गौरव भाटिया, राधा मोहन दास अग्रवाल, अरूण सिंह, नन्द गोपाल नन्दी, सुरेश खन्ना, संजय सेठ, जगदंबिका पाल, रवि किशन, साक्षी महाराज, शशांक मणि त्रिपाठी, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, शलभमणि त्रिपाठी और केतकी सिंह भी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
कार्यसमिति के 548 सदस्यों में सुरेश गंगवार, बीना भारद्वाज, सुरेश सैनी, रोहन त्यागी, धर्मसिंह सैनी, शेर सिंह चौधरी, प्रेमपाल कटारिया, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेश त्यागी, अभिषेक कौशिक, प्रशांत चौधरी, अंशु वर्मा, सुरेश नागर, पुष्पेंद्र शर्मा, रामगोपाल मिश्र, जितेंद्र यादव, अशोक भारती, मुकेश गौतम और राजकुमार अग्रवाल के भी नाम शामिल है।