द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद की विजय सामा ने ली शपथ, व्यापारी हितों के लिए काम का भरोसा

आगरा। द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा ने मंगलवार को अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कर ली। हींग की मंडी स्थित फेडरेशन के नवनिर्मित सभागार में आयोजित समारोह में निर्वाचन अधिकारी चाँद दीवान और प्रदीप मेहरा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जूता व्यापारी मौजूद रहे और उन्होंने विजय सामा का स्वागत किया।

Jul 7, 2026 - 18:11
 0
द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद की विजय सामा ने ली शपथ, व्यापारी हितों के लिए काम का भरोसा
द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद विजय सामा। साथ हैं शू कारोबारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन के संस्थापक व्यापारी नेता स्वर्गीय राजकुमार सामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में व्यापारियों ने विजय सामा का फूल-मालाओं, साफा, पटका और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन की एकजुटता और व्यापारी हितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अजय महाजन ने कहा कि विजय सामा के पिछले कार्यकाल में व्यापारियों की कई समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए गए।

अध्यक्ष विजय सामा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहले की तरह कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के संस्थापक स्वर्गीय राजकुमार सामा के मार्गदर्शन और विचारों से प्रेरणा लेकर व्यापारी हितों में कार्य जारी रखा जाएगा।

समारोह में शोभाराम पुरुषनानी, नरेंद्र पुरुषनानी (जेठा भाई), रंजीत सामा, एफमेक के उपाध्यक्ष रूबी सहगल, टेकचंद, प्रमोद महाजन, अनिल अरोड़ा, दलप्रीत सिंह, संजय अरोड़ा, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, फोम एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनाथ डंग, श्याम भोजवानी, संजय मगन, धर्मपाल कश्यप, गुन्नी भाई, राजू भाई, घनश्याम रोड़ा, चतरूमल जी, हितेश, अजय महाजन, हरीश वनजानी और घनश्याम लालवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor