असम,  केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को वोटिंग,  तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मत डाले जाएंगे

बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने आज सभी राज्यों के लिए चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है।

Mar 15, 2026 - 17:22
 0
असम,  केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को वोटिंग,  तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मत डाले जाएंगे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान रविवार को कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।


असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है। तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है। वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज), 29 अप्रैल (दूसरा फेज), काउंटिंग की तारीख- 4 मई। केरल- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई। पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई।