शर्मनाक: आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर धमकाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पर्यटकों में दहशत का माहौल

आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर दुष्कर्म की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में और पर्यटकों में दहशत का माहौल है। पीड़ित छात्रा भी सदमे में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

May 2, 2026 - 21:02
 0
शर्मनाक: आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर धमकाते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पर्यटकों में दहशत का माहौल

आगरा।  आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर घूमने आई एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्मारक के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यटकों और क्षेत्र वासियों के अंदर भी दहशत का माहौल है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या अब स्मारक के अंदर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? 

क्षेत्र की ही रहने वाली एक छात्रा शनिवार दोपहर स्मारक घूमने के लिए आई थी। वह ग्रेजुएशन की स्टूडेंट है। बताया जा रहा है कि स्मारक स्मारक घूमने के दौरान उसे टॉयलेट लगी। इसके चलते वह सुनसान जगह पर चली गई। यहां पर दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने का उसने विरोध किया तो दोनों ने धमकाते हुए उसे पकड़ लिया। एक युवक के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दूसरा युवक वहां खड़ा होकर निगरानी करता रहा। छात्रा ने थाने पहुंचकर अपने साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। इससे हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह का कहना है कि तहरीर पर दो अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उनकी जानकारी की जा रही है। इधर घटना के बाद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अब तो स्मारक के अंदर आने पर भी युवतियों को डर लगेगा। इस घटना ने स्मारक पर भी धब्बा लगा दिया है।