आपके सितारेः गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 का राशिफल और 24 अप्रैल 2026 का पंचांग
गुरुवार 23 अप्रैल 2026 के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए लाभ, सम्मान और उन्नति के संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशियों को खर्च, तनाव और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रस्तुत है- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित के अनुसार सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—
मेष
जमा पूंजी में वृद्धि होगी। पिता पक्ष से लाभ मिलने का योग बना हुआ है। फैमिली लाइफ में परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा और बच्चों की ओर से भी खुशी मिलेगी। किसी पड़ोसी से सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आंखों का ध्यान रखना चाहिए, आंखों से संबंधित समस्या होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ
जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी पारिवारिक समस्या का निदान कर पाएंगे। भाईयों से सहयोग मिलेगा। कुछ अप्रत्याशित लाभ और सम्मान मिल सकता है। तकनीकी अनुभव और ज्ञान का फायदा मिलेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। कोई मित्र मदद कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन
कार्य क्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी साथी सहकर्मी की जिम्मेदारी लेनी होगी। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा, मानसिक भटकाव से परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
कर्क
नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। कारोबार में कोई लाभदायक डील हो सकती है। फैमिली बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध के मामले में भी दिन अच्छा है।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह
कार्य क्षेत्र में अनुकूलता और गति बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में पुराने क्लाइंट या परिचित के माध्यम से फायदा हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। न चाहते हुए भी कुछ खर्च करने होंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या
करियर और कामकाज में बड़ा मौका मिल सकता है। भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। विरोधी और शत्रु भी कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। अकाउंट और बैंकिंग से जुड़े जातकों को लाभ का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला
आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, अप्रत्याशित खर्च का संयोग बनेगा। नौकरी में दिन मानसिक तनाव दे सकता है। नौकरी में बदलाव के प्रयास में संयम रखना चाहिए। सभी पक्षों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेना होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में भाग्य साथ देगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक
नौकरी में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ लंबित कार्यों को निपटाना होगा। दिन के दूसरे भाग में काम का दबाव बढ़ सकता है। साझेदारी के काम में फायदा होगा। नया काम शुरू करने का योग है। आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु
कामकाज के साथ सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी। अचानक बनने वाली परिस्थिति के कारण योजनाओं में बदलाव करना होगा। कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेगा। किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है। पिता पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7
मकर
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए निवेश का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों से जुड़ी चिंता का समाधान होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमिल | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ
करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नई योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। मित्र सहयोग करेंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18
मीन
आर्थिक योजनाओं में लाभ मिलेगा। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पूर्व में किए कार्यों का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में फायदा होगा। छोटी अवधि के निवेश से बचना चाहिए। किसी के कहने पर निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788)
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
-24 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्षः वैशाख, शुक्ल।
तिथिः अष्टमी शाम 07:21 बजे तक तत्पश्चात नवमी रहेगी।
चंद्र राशिः कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र रात्रि 08:14 बजे तक तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल अर्द्धरात्रि 01:24 बजे तक उपरांत गण्ड योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 बजे से 12:43 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:47 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:47 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहारः श्री बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः रात्रि 08:14 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः प्रातः 08:01 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।